Book list for Political Science in Hindi medium for Civil exam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Book list for Political Science in Hindi medium for Civil exam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 21 सितंबर 2009

सिविल सेवा की तैयारी राजनीतिविज्ञान विषय के साथ

साथियों, सिविल सेवा के लिए राजनीति विज्ञान एक पसंदीदा वैकल्पिक विषय रहा है. हिंदी और अंग्रेजी, दोनों ही माध्यमों के अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता के लिए इस विषय पर भरोसा किया है. और परीक्षा के परिणाम भी इस बात की पुष्टि करते हैं की इस विषय ने अपने चाहनेवालों को निराश नही किया है. आलोक कुमार झा, मंजू राजपाल जैसे लोगों ने दिखाया है की इस विषय को लेकर आप सफलता की दौड़ में सबसे आगे आने का ख्वाब देख सकते हैं.


इस विषय की सबसे बड़ी खासियत ये है की मुख्या परीक्षा के सामान्य अध्ययन पत्र में यह सबसे ज्यादा मदद पहुँचने वाला वैकल्पिक विषय है. पहले पत्र में भारतीय संविधान और राज्यव्यवस्था खंड तथा दुसरे पत्र में अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध एवं भारत के विश्व सम्बन्ध खंड के लगभग २०० अंक के सामान्य अध्ययन के प्रश्न इस वैकल्पिक विषय के छात्रों के लिए खुद-ब-खुद तैयार हो जाते हैं. इसके अलावा भारत का स्वाधीनता संग्राम एवं अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था खंड के भी ५०-६० अंक के प्रश्न को यह विषय अपने में समेटे हुए है. प्राम्भिक परीक्षा में भी सामान्य अध्ययन के १५-२० प्रश्न इस वैकल्पिक विषय से कवर हो जाते हैं .

अब प्रश्न उठता है की कैसे अभ्यर्थियों के लिए यह विषय उपयुक्त है? मेरा मानना है कि वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने राजनीति विज्ञान का किसी भी स्तर पर अध्ययन किया है, उनके लिए यह एक स्वाभाविक पसंद है. साथ ही वैसे लोग जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध में काफी रूचि है और जो भारतीय प्रशाशन की बारीकियों के अध्ययन में दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए यह अच्छा विषय है.



राजनीति विज्ञान

प्रथम प्रश्न पत्र



१.राजनीतिक सिद्धांत की रुपरेखा - ओ पी गाबा - मयूर प्रकाशन
या
समकालीन राजनीतिक सिद्धांत - जे सी जौहरी -स्टर्लिंग पब्लिकेशन

२.राजनीतिक चिंतन की रुपरेखा - ओ पी गाबा - मयूर प्रकाशन


३.भारतीय प्रशासन एवं राजनीति (राज्यों की राजनीति सहित) - बी एल फाडिया - प्रतियोगिता साहित्य

४.संविधान - डी डी बासु/ सुभाष कश्यप

५.संसद - सुभाष कश्यप

६.राजनीति विज्ञान - NCERT - XI, XII





द्वितीय प्रश्न पत्र  हेतु-


१. तुलनात्मक राजनीति एवं राजनीतिक संस्थाएं - सी बी गेना - विकास पब्लिशिंग हाउस
                                या
तुलनात्मक राजनीति की रुपरेखा - ओ पी गाबा - मयूर प्रकाशन

                                 या
तुलनात्मक राजनीति- जे सी जोहरी - स्टर्लिंग पब्लिकेशन



२.अंतर्राष्ट्रीय राजनीति (सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्ष)- बी एल फाडिया - प्रतियोगिता साहित्य

३.अंतर्राष्ट्रीय संगठन - पुष्पेश पन्त - TMH

४.अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध - वी एन खन्ना - विकास पब्लिशिंग हाउस , नयी दिल्ली

५. २१ वीं शताब्दी में अन्तर सम्बन्ध - पुष्पेश पन्त - TMH





The Hindu से अन्तर सम्बन्ध पर नोट्स

Frontline से नोट्स

IGNOU political science book of BA &; MA

सिविल सेवा के लिए निकलनेवाली स्तरीय पत्रिकाओं के अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध विशेषांक



किताबों की यह सूची मात्र सांकेतिक है, अभी हिंदी माध्यम में राजनीतिविज्ञान के हर अंग पर दो-चार अच्छी किताबें उपलब् हैं. हाँ, ये किताबें आपके पाठ्यक्रम को पूरा कवर कर लेती हैं. उसके बाद आप अन्य उपलब्ध पुस्तकों को देख कर ये जान सकते हैं की आपको उनकी जरुरत है या नही.

शुभकामनाओं के साथ,

केशव