शनिवार, 22 जून 2013

यूपीएससी के नए पैटर्न में सामान्य अध्ययन मुख्य परीक्षा के लिए पुस्तक सूची

साथियों, यूपीएससी ने इस वर्ष से मुख्य परीक्षा में कई बड़े बदलाव लाये हैं जिनमे सामान्य अध्ययन पत्र में आये बदलाव काफी अहम् हैं | पहले जहां मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन के दो पेपर होते थे जिनका कुल अंक 600 था वहीं अब 250 अंको के चार पेपर ने सामान्य अध्ययन में अच्छे अंक लाने को सिविल सेवा में सफलता के लिए अनिवार्य बना दिया है |

इन बदलावों को मद्देनजर रखते हुए मैं अपनी पुरानी सामान्य अध्ययन की पुस्तक सूची को अद्यतन कर रहा हूँ | यह सूची प्रारंभिक एवं  मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन के  पाठ्यक्रम को आच्छादित करती है। हालाँकि यह आलेख मुख्यतः मुख्य परीक्षा पर केन्द्रित है | हाँ, यह सूची बस सांकेतिक है, एक-एक विषय पर अभी ढेरों  स्तरीय किताबें उपलब्ध हैं, आपको उस किताब को चुनना है जो आपको पढने और समझने में अच्छी लग रही हो। आपको यह ध्यान में रखना है की आपको सिलेबस तैयार करना है न की किताबें। किताबो से वे ही चैप्टर पढ़े जो सिलेबस में पढने हो।

एक बार सिलेबस को समाप्त करने के बाद आप किसी भी नई किताब को देखकर यह पता कर सकते हैं की उसमे आपके कामका और कुछ है या नही। वैसे NCERT की 6 से 12 वीं  क्लास की विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान आदि की  किताबों को आप आंख मूंदकर सामान्य अध्ययन  का आधार बनाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं |

सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र  1 
(भारतीय विरासत और संस्कृति ,विश्व का इतिहास ,भूगोल और समाज )


क) .इतिहास हेतु
-NCERT 6-12
-आधुनिक भारत- यशपाल एवं ग्रोवर
-स्वाधीनता संग्राम-विपिन चंद्र
-आजादी के बाद का भारत- विपिन चंद्र
-विश्व इतिहास - जैन एवं माथुर - (सिर्फ चुनिन्दा मुद्दे जो सिलेबस में हैं )
-प्रतियोगिता दर्पण -कला-संस्कृति अतिरिक्तांक
-प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत- प.द.अतिरिक्तांक (सिर्फ़ प्रारंभिक परीक्षा हेतु)

ख) भूगोल हेतु

-Atlas- Oxford Student's Atlas या हिमालय एटलस
--NCERT 6-12
 - भारत का भूगोल-खुल्लर
-प्रतियोगिता दर्पण भूगोल अतिरिक्तांक प्राम्भिक परीक्षा के लिए

ग)  भारतीय समाज एवं सामाजिक मुद्दे 
 किसी विशेष पुस्तक की आवश्यकता नहीं
 योजना, कुरुक्षेत्र तथा अन्य पत्र- पत्रिकाओं से तथा भारतीय अर्थव्यवस्था(दत्ता एवं सुन्दरम) एवं भारतीय प्रशासन एवं राजनीति (फाडिया)  से तैयारी करें | ये किताबें आपको सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र 2 एवं 3 के लिए पढनी है |
 अधिकांश मुद्दे निबंध के रूप में तैयारी करने के लिए उपयुक्त हैं |

घ ) भारतीय विरासत एवं संस्कृति हेतु 

हमारी परंपरा - संपादक वियोगी हरि - सस्ता साहित्य मंडल प्रकाशन 



सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र  2 
(शासन व्यवस्था ,संविधान ,शासन प्रणाली ,सामाजिक न्याय ,अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध )


घ) प्रशासन एवं संविधान
-NCERT 11 & 12
-भारतीय राज्यव्यवस्था-लक्ष्मीकांत (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा )
-भारतीय प्रशासन एवं राजनीति -पुखराज जैन एवं   बी. एल. फाडिया
-हमारा संविधान- सुभाष कश्यप या बासु


च) अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध / भारत के विदेश सम्बन्ध
-अंतर्राष्ट्रीय संबंध (सिद्धांत एवं समकालीन राजनीतिक मुद्दे ) - बी. एल. फाडिया
-२१वी शताब्दी में अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध -पुष्पेश पन्त
-अंतर्राष्ट्रीय संगठन- पुष्पेश पन्त
-सिविल सेवा हेतु समर्पित पत्रिकाओं के अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध / भारत के विदेश सम्बन्ध विशेषांक



सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 3 
(प्रौद्योगिकी , आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण , सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन )


छ) .अर्थशास्त्र एवं भारतीय अर्थव्यवस्था
-NCERT 11 & 12
-प्रतियोगिता दर्पण का भारतीय अर्थव्यवस्था अतिरिक्तांक
-भारतीय अर्थव्यवस्था- रुद्रदत्त व् सुन्दरम
(या मिश्र एवं पुरी या एस. एन. लाल )

योजना, कुरुक्षेत्र,  frontline, इकोनोमिक एंड पोलिटिकल वीकली को अपने ज्ञान को अद्यतन रखने के लिए प्रयोग करे |

ज).विज्ञान/ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण 
NCERT 6 -12 की बुक
IGNOU - BDP- Foundation Course on Science and Technology FST (Hindi)
-प्रतियोगिता दर्पण का सामान्य विज्ञानं अतिरिक्तांक
-भारत में विज्ञानं एवं प्रोद्योगिकी- टाटा मैक्ग्राहिल या विवास पैनोरमा या सिविल सर्विसेस क्रोनिकल प्रकाशन की -कोई एक पुस्तक
-विज्ञान प्रगति पत्रिका के नवीनतम साल-दोसाल के अंक
-हमारे वैज्ञानिक - एनबीटी
-Tell Me Why- मलयाला मनोरम पब्लिकेशन 



सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 4 
(नीतिशास्त्र, सत्य निष्ठा एवं अभिरूचि )
1.नीतिशास्त्र के प्रमुख सिद्धांत- डॉ डी आर जाटव- मालिक एंड कंपनी- जयपुर, दिल्ली
2. नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि -जी सुब्बाराव आईएएस एवं पी एन राय चौधुरी आईएस - एक्सेस पब्लिकेशन, दिल्ली 


  इस पत्र के बारे में अभी ज्यादा कुछ कहना संभव नहीं है | इस पत्र के लिए आपको थोडा नीतिशास्त्र, थोडा लोक प्रशासन, थोडा महापुरुषों एवं विचारकों-दार्शनिकों की जीवनी और दर्शन पढने पड़ेंगे | इस पत्र के लिए द्वितीय  प्रशासनिक सुधार आयोग की रिपोर्ट काफी काम की है जो आप भारत सरकार की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं | इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पत्रिका भी इस पत्र के लिए कारगर सिद्ध होगी | इस अकेले पत्र के लिए बाद में विस्तार से लिखने की कोशिश करूँगा |







सफलता की शुभकामनाएँ के साथ-

केशवेन्द्र कुमार, आईएएस 

61 टिप्‍पणियां:

  1. very informative article related to ias preparation.sir will you please write about hindi litt. in your next article as what books should we prepared and which coachings are best for this subeject.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. मैं जल्दी ही हिंदी साहित्य पर इक विस्तृत आलेख के साथ हाजिर होऊँगा |

      हटाएं
    2. ek aalekh Rajneeti vigyan(optional) ke liye naye pariwartano ke anurup pustakon ewam padhne ke dhang par likhne ki koshish bhi jaroor karen.
      dhanyavad

      हटाएं
  2. thanks, for very informative passege. sir please tell me about optional paper(public Administration in Hindi medium) and important books.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Akhilesh, please see following link- i have analysed article and found it useful for Public administration guidance.

      http://iastoppersstory.blogspot.in/2012/06/public-administration-mains-paper-1-2.html

      हटाएं
  3. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  4. आदरणीय श्रीमान जी,
    सादर प्रणाम |
    इस जानकारीयुक्त लेख के लिए मैं आपका हृदय से आभारी हूँ |एक बेहद छोटे कसबे में रहकर सीमित साधनों के साथ IGNOU से लोक प्रशासन से B.A.एवं चिकित्सा शास्त्र से ग्रेजुअसन कर रहा हूँ |ऐसे में आपका ब्लॉग बहुत ही प्रेरक /मार्गदर्शक और हिम्मत प्रदाता हैं |लोक प्रशासन विषय से सम्बंधित कुछ स्तरीय पुस्तकों या वेबसाईट के बारे में आपसे मार्गदर्शन चाहता हूँ |

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अजय, आपके जज्बे को सलाम | लोक प्रशासन विषय के लिए इग्नू की BA एवं MA की किताबों के अलावा आप फाडिया, महेश्वरी एवं कुछ अन्य स्तरीय लेखकों की किताबों को देख सकते हैं | अगर आपके आस-पास में कोई अच्छा पुस्तकालय हो तो उसकी मदद भी ले सकते हैं | IIPA की वेबसाइट से भी आपको काफी अच्छी सामग्री मिल जाएगी |

      हटाएं
    2. अजय, आईएएस टॉपर स्टोरी वेबसाइट की ये लिंक लोक प्रशासन की किताबों का काफी अच्छा विश्लेषण करती है.
      http://iastoppersstory.blogspot.in/2012/06/public-administration-mains-paper-1-2.html

      हटाएं
  5. BHAIYA ECO.AND ENV. KE LIYE KYA PADHE..AUR 11TH 12TH KI HISTORY KI OLD NCERT MILI HAI BAKI KE LIYE NEW HI 6 SE 12 TAK KI PADH LE..AUR CURRENT PRE SE KITNE MAHINE PEHLE SE PADHE...AUR BHAIYA WORLD GEO.BHI NCERT SE COVER HO JAEGI...AND HISTORY ME AAZADI KE BHARAT AUR WORLD HISTORY KE LIYE KON SE TOPIC PADHE..(AYAJ BAREILLY..)

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अयाज, अर्थशास्त्र (सामान्य अध्ययन ) के लिए प्रतियोगिता दर्पण का भारतीय अर्थव्यवस्था अतिरिक्तांक और साथ में दत्ता एवं सुन्दरम या मिश्र एवं पुरी की किताब के कुछ चुनिदा चैप्टर जो सिलेबस में हैं, पढना काफी है | NCERT नयी या पुरानी दोनों ही चलेगी | आजादी के बाद का भारत-विपिन चन्द्र, विश्व इतिहास जैन एवं माथुर से चुनिन्दा टॉपिक |

      हटाएं
  6. उत्तर
    1. नितेश, इस विषय पर मैं आलेख लिखने की कोशिश करुँगा |

      हटाएं
  7. sir,i compled my b tech but i am not well versed in english .i want to prepare in english because if i fail in ias then preparing in english benefit in my future (in bank and other job) also I can read and write in hindi but my writing is not good (my optional is geography) .give me some guidance

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. NITIN, you can choose any medium as per your comfort level. For Geography, good books are available in both English and Hindi medium.

      हटाएं
  8. नमस्कार महोदय,,
    आपका ये लेख पढ़कर काफी अच्छा लगा। इसमें upsc की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी। आपसे अनुरोध है कि समाजशास्त्र के ऑप्शनल विषय हेतु हिन्दी माध्यम की उत्तम पुस्तकों की सूची जारी करने का श्रम करें।
    अग्रिम धन्यवाद सहित।।।।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. शिव जी, आप शुरुआत के लिए इग्नू के स्नातक और MA की समाजशास्त्र की पुस्तकों को आधार बना सकते है | अन्य स्तरीय पुस्तकों की जानकारी के साथ मैं जल्द ही हाजिर होऊंगा |

      हटाएं
  9. sir gs paper 4 ke liye 2nd ARC ke alawa or ky study material padna chahiye

    जवाब देंहटाएं
  10. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  11. hello sir mera nam Ankit Shrivastava he. mera optional subject history aap ne jo general studies paper 1 ke liye jo history ki books batyi he vo books kafi he optional paper ke liye ya optional paper ke liye or book chayie agar ho to please sir mujhe bata dijye hindi medium me.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अंकित, इतिहास विषय के लिए पुस्तक सूची ब्लॉग के पुराने आलेख में उपलब्ध है |

      हटाएं
  12. NAMASTE BHAIYA..bhaiya ias ke current affairs ke liye kis tarah se prepare kare ...newspapers and magazines se....specially newspaper kaise aur usme se kya kya padha jae...plz bhaiya techniques bataiye....aur 4th paper pe kab material bataenge?

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अयाज, सामान्य अध्ययन चौथे पत्र के लिए सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल पत्रिका के पिछले तीन-चार अंकों के आलेख मुझे काम के लगे | इस वर्ष का प्रश्नपत्र देखकर ही इस पेपर के बारे में लिखना ज्यादा सही होगा | अख़बार और पत्रिकाओं से कम- से- कम समय में अधिक- से- अधिक लाभ कैसे उठाये, इस पर मैं शीघ्र ही आलेख लिखूंगा |
      शुभकामनाएँ,
      केशवेन्द्र

      हटाएं
  13. केशवेन्द्र जी नमस्कार ..... कृपा करके इतिहास विषय की मुख्य परिक्षा हेतु श्रेष्ठ पुस्तकों की सूची बताएँ ।

    जवाब देंहटाएं
  14. हिन्दी भाषा यानी हमारी मातृ भाषा के उत्थान व विकास के लिए आपका प्रयास हार्दिक रूप से सराहनीय है । मेरे मुखारविंद में आपके राष्ट्रप्रेम एवं नव अभ्यर्थियों के लिए सहयोग की प्रशंसा करने के लिए उपयुक्त शब्द नहीं है । परंतु मैं आपके दिव्य स्वप्न ( हिन्दी माध्यम से प्रथम स्थान ) को आत्मसात करता हूँ तथा अपनी तैयारी में इसके प्रति तन-मन-धन से समर्पित रहने का श्रेष्टम प्रयास करूँगा ।
    आपकी भाँति ही भारत माता का एक पुत्र । जय भारत जय माँ ।।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. राहुल जी, आपका उत्साह देख कर अच्छा लगा | इतिहास विषय की पुस्तक सूची ब्लॉग के पुराने आलेख में उपलब्ध है | आपकी तैयारी के लिए ढेर शुभकामनाएँ |

      हटाएं
  15. keshvendra ji apka swapn such hote hue pakar kafi acha laga apni kismat ko kaise badla ja sakta hai apni lagan k bal par yeh apse sikha ja sakta hai main b ias ki taiyari k liye time na milne k liye job ko responsible samajti thi but apki kahani padkar lagta hai ki jo chaho wo ho sakta hai ab apni taiyari k liye age b apka shayog prathniya hai

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. शुक्रिया. आपकी तैयारी के लिए ढेरों शुभकानाएं |

      हटाएं
  16. उत्तर
    1. मेरी तैयारी में कोचिंग का योगदान नहीं है |

      हटाएं
  17. namaste bhaiya gs ke liye new ncert se kaam ho jaega ya old padhni padegi?

    जवाब देंहटाएं
  18. Sir, Mera Naam Piyush Singh hai, mein Zila ghaziabad U.P ka rahne wala hun. Meine B.Tech (ECE) kiya hai. meri 10 class tak education hindi aur 10 se B.tech tak english mein hui hai.Lekin mein abhi bhi apne ko english mein uss level ka nahi pata hun jaisa mein hindi mein hun. Hindi mein mere sochne ki shakti ek dum bad si jaati hai. Par samasya ye hai ki mein Math Ya Science(Technical Sub ya Topics) ko hindi mein samaz nahi pata hun.Jaise ki mein hindi mein Aptitude ya reasoning ke prashno nahi kar paata hun. Lekin mein hindi mein english se kafi aacha essay likh sakta hun. Meri iss Problem ko door karne ke liye kuch idea bataiye. Meri Videsh Neeti aur National Security jaise vishyon mein kafi ruchi hai, Kya hindi medium se in vishyon ki tyarri ki jaa sakti hai. Muze apake suzavo ki partiksha rahegi. Thanks You

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Aapka vaikalpik vishay kya hai? Agar aap koi vigyan ka vishay vaikalpik vishay ke roop me nahi le rahe hain to aasani se Hindi madhyam me apni taiyari kar sakte hain.

      हटाएं
  19. Namaste Sir,

    Mera Naam Shashikala Chauhan hai,meine BSC(IT) kiya hai .Meri 10th tak ki padhai hindi medium se ki hai aur civil services ki preparation bhi mein hindi medium se karna chahti hu,but mein ye janna chati hu ki kya iski padhai without coaching possible hai ya nahi? Kya Caching lena compulsury hai?

    जवाब देंहटाएं
  20. sir i am passout from electrical engg iei india but my 1to 12 th education in hindi medium i select sociology subject please help me medium of exam hindi /english

    जवाब देंहटाएं
  21. सर
    क्या कुछ एेसे गाईड लाईन बताना चाहेंगे जिससे अच्छा उत्तर लिखने में सहायता हो
    तथा
    स्वयं ही पता चल जाए कि उत्तर में क्या अति या कमी है।
    या भाषा कैसे सतही या अपरिपक्व जैसी न हो जाए।
    आदि आदि बिन्दुओं पर।

    कृपया इस प्रश्न का उत्तर कुछ इस प्रकार से भी दे कि पता चले कि जब हम कोई सम्बध्द पुस्तक को पढ़े तो उसमें जो लिखा है कैसे उसे उसी स्तर पर ग्रहण और मनन करे और स्कूल विद्यार्थी जैसा एकदम हलका सा लेने से भी बचें।
    आशा है आप बेहतर समझ रहे हैं मेरा प्रश्न क्या है लेकिन पुनः ज़्यादा सही शब्दों के साथ मैं प्रश्न प्रस्तुत करूंगा।
    आशा है मेरा प्रश्न का उत्तर देना चाहेंगे।
    नमस्ते।

    जवाब देंहटाएं
  22. मै राजस्थानी और राजनीति विज्ञान से एम ए हु और राजस्थान मे स्कूल व्याख्याता की भर्ती हेतु तैयारी करना चाहता हूं मुझे इस हेतु पुस्तक संचयन मे मार्गदर्शन कर अनुग्रहित करे !!
    आपका अपना
    सत्यनारायण राजस्थानी

    जवाब देंहटाएं
  23. केश्वेन्द्राजी का आभार।।।।।@ कुँ रणजीतसिंह ,विषय विशेषज्ञ, राजस्थान कला संस्कृति ,मंथन क्लासेज जयपुर

    जवाब देंहटाएं
  24. भूगोल की किताबों में महेश कुमार बरनवाल और माजिद हुसेन की किताबों में से कौन सी किताब बेहतर रहेगी

    जवाब देंहटाएं
  25. सर आपसे बात करनी है कुछ क्या आप अपना मोबाइल नंबर दे सकते है।

    जवाब देंहटाएं
  26. hollo sir please gide a upsc main sub me chya lu please sir and tayari kise karu

    जवाब देंहटाएं
  27. sir aisi koi guide ya koi other opinion de jis se ki skill writing perfect kr ske thanx

    जवाब देंहटाएं
  28. sir , i am searching for geology books in hindi. but i didn't get any book. hope so u can help me.

    जवाब देंहटाएं
  29. आप को प्रणाम

    आज आप हमे यह बताने की कृपा करें कि लोक प्रशासन मे परास्नातक करना सही है

    जवाब देंहटाएं
  30. आप को प्रणाम

    आज आप हमे यह बताने की कृपा करें कि लोक प्रशासन मे परास्नातक करना सही है

    जवाब देंहटाएं
  31. Hello sir i want to know either from geography or public administration which sub is good and easy for the ias mains prepration and also suggest me the some useful books related to these subjects in hindi medium.

    जवाब देंहटाएं
  32. आदरणीय महोदय,मैं आईएएस की हिन्दी माध्यम से तैयारी कर रहा हूँ। आईएएस की तैयारी हेतु आवश्यक पुस्तकों की जानकारी प्रदान करे।

    जवाब देंहटाएं
  33. Hello sir i want to know either from geography or public administration which sub is good and easy for the ias mains prepration and also suggest me the some useful books related to these subjects in hindi medium.

    जवाब देंहटाएं